ग्राम न्यालीबास में सुडडा दंगल हुआ आयोजित; सुडडा दंगल भारतीय संस्कृति की पहचान- सांसद
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के ग्राम न्याली बास में आयोजित दो दिवसीय सुडडा दंगल में बड़ी संख्या में श्रोता उमड़े। कार्यक्रम के दौरान महिला श्रोताओं की भी खूब भागीदारी रही। सुडडा दंगल को सुनने आस पास के गांवों के लोग भी पहुंचे।
कार्यक्रम के संयोजक लिक्खी पटेल ने बताया कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि भरतपुर सांसद संजना जाटव रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुडडा दंगल भारतीय संस्कृति की पहचान है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। दंगल के दौरान कलाकारों ने धार्मिक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों का प्रभावशाली गायन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से खेरली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन मैनेजर ने क्षेत्र की विकास संबंधी मांगें रखीं। सांसद संजना जाटव ने सड़क सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सांसद का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मांगी पटेल, प्रहलाद पटेल, खुशीराम, गणेश, कमल मीणा, हरिकिशन मेम्बर सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमेन गोपाल सिंह नरूका, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कांकरोली एवं प्रमोद बंसल, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, कुट्टीन साबदास सरपंच अनोखी मीणा, जिला सचिव कैलाश मीणा, पूर्व सरपंच रमनलाल शर्मा, युवा नेता भूपेंद्र मैथना, सोमेश्वर चौधरी, कुलदीप चौधरी, अजय जाटव, अनिल कूलवाल, सचिन मीणा, रामवीर गुर्जर, सोनू सोती, भोलाराम शर्मा सहित अनेक मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

