हलैना 7 फरवरी को विराठ हिन्दु सम्मेलन, आयोजन समिति का गठन
हलैना (विष्णु मित्तल) सर्व समाज एवं कस्वा हलैना सहित आसपास के गांव के गणमान्य नागरिक व सन्त समाज की बैठक कस्वा हलैना स्थित श्री वीर हनुमान आश्रम पर अयोध्या के सन्त अवध बिहारी जी महाराज के सानिध्यं में सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख बालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई,जिसमें विश्वभर में मनाए जा रहे विराठ हिन्दु सम्मेलन कार्यक्रम पर चर्चा हुई और आयोजन समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मति से कस्वा हलैना में 7 फरवरी को हिन्दु सम्मेलन का आयोजन रखा गया और आयोजन कमेटी में महेन्द्र सिंह मास्टर को अध्यक्ष,बहादुर सिंह परेवा,महेन्द्र पाली,बहादुर गुर्जर,परषोत्तम जागिड,विष्णु नसवारा,शिव सिंह को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया तथा एक दर्जन से अधिक लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया।