हलैना मे हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतन्त्र दिवस

Jan 26, 2026 - 12:12
 0
हलैना मे हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतन्त्र दिवस

हलैना (विष्णु मित्तल) सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण सस्थान तथा राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के द्वारा कस्वा हलैना सहित आसपास के गांवों में 77 वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी और सरकारी व निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित हुए। कृष्णा नगर स्थित समृद्व भारत अभियान कार्यालय पर निदेशक सीताराम गुप्ता के सानिध्यं में कृषि विशेषज्ञ डॉ.भीम सिंह ने ध्वजारोहण किया और संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी पुनीत गुप्ता, राजेन्द्र माहूरे, जगदीश यादव, सचिन, रामकिसन, विष्णु मित्तल आदि मौजूद रहे। हलैना-सरसैना मार्ग पर संचालित आवासीय डीपीएम उमावि पर चेयरमेन सन्तोष चौधरी ने, डीपीएम बीएड कॉलेज पर कार्यकारी निदेशक डॉ.प्रेमलता चौधरी ने ध्वजारोहण किया।

कस्वा हलैना-बेबर मार्ग पर स्थित बी.एम.पब्लिक स्कूल पर चेयरमेन बलवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया और स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। संस्था के निदेशक नवनीत सिंह, प्रधानाचार्य सोनवीर कुन्तल, सोनवीर सिंह, श्याम सिंह, नगर पालिका वैर के पूर्व चेयरमेन सुनील कुमार, राजवीर सिंह, प्रवीण बिजवारी आदि ने गणतन्त्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और समाचार पत्र वितरक, समाजसेवी, मेधावी विद्यार्थी आदि का सम्मान किया गया। आदर्श रविन्द उमावि पर खैमचन्द लवानियां ने, चौधरी शिक्षण संस्थान एवं चौधरी कन्या कॉलेज हन्तरा पर चेयरमेन छत्तर सिंह गुड्डू ने ध्वजारोहण किया और निदेशक विजयपाल सिंह, धनवीर सिंह मास्टर, हरभान सिंह, अजय सिंह अरोदा, मूलचन्द शर्मा, सुग्रीव सिंह, हरीराम मास्टर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। पी.डी.गर्ल्स कॉलेज वैर पर निदेशक डॉ.पवन धाकड ने ध्वजारोहण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................