शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस: तिरंगे को दी गई सलामी
फुटहवा इनार (गोरखपुर/ शशि जायसवाल) : देशभक्ति के जज्बे और उल्लास के साथ सोमवार को शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज और अजय कुमार सिंह 'टप्पू भैया' के कार्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि बाबू शिखर सिंह (कनिष्ठ पुत्र, अजय कुमार सिंह टप्पू भैया) ने प्राचार्य डॉ. यू.पी. सिंह के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
वीर शहीदों की शहादत को किया नमन
ध्वजारोहण के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रद्युम्न द्विवेदी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने अमर शहीद बंधू सिंह की वीरता को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह उनके जैसे अनगिनत बलिदानियों की ही देन है।
प्राचार्य डॉ. यू.पी. सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में बाबू बंधू सिंह के शौर्य और माँ तरकुलहा देवी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा का वर्णन किया। उन्होंने कहा: "शहीद बंधू सिंह की देशभक्ति और आत्मसम्मान इतना प्रबल था कि सात बार फांसी का फंदा टूटना उनके ईश्वरीय और राष्ट्रप्रेम का प्रमाण है। उनकी मर्जी के बिना काल भी उन्हें छू नहीं सका।"
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीतों और नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ आचार्य व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया।
गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से:
विश्वकर्मा द्विवेदी, कमलेश दुबे, धनंजय सिंह कौशिक, पं. राजकुमार व्यास, अरुण कुमार सिंह, सुभाष पासवान, अनूप सिंह, डॉ. अशोक सिंह, सम्पूर्णा नन्द पाण्डेय, रणविजय सिंह, मुराद आलम, सरफराज आलम, डिंपल सिंह, सुरेंद्र सिंह (बड़े बाबू), दयाल पासवान, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, विजय दुबे, विजेंद्र सिंह, केसरी ओझा व अन्य उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर सभी उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।