सकट क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व
सकट. (अलवर) कस्बा सहित आसपास के गांव व ढाणीयो के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के पीएम श्री राउमावि में झंडारोहण सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विधालय के छात्र-छात्राओं ने पीटी परेड के बाद देश भक्ति व राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की कार्यक्रम के दौरान विधालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व भामाशाहों का स्मृति भेंट कर सम्मान किया गया।