राजगढ़ में दोपहर बाद झमाझम बारिश: नौतपा की निकली हवा, तापमान में भारी गिरावट से मौसम हुआ खुशनुमा

Jun 1, 2026 - 18:16
 0
राजगढ़ में दोपहर बाद झमाझम बारिश: नौतपा की निकली हवा, तापमान में भारी गिरावट से मौसम हुआ खुशनुमा

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। उपखंड मुख्यालय राजगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी नौतपा की भीषण गर्मी और उमस की हवा निकाल दी। इस तेज बरसात से जहां एक ओर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से चिलचिलाती धूप झेल रहे आमजन ने राहत की सांस ली और मौसम खुशनुमा हो गया।

बाजारों और खेतों में भरा पानी: दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश के चलते राजगढ़ कस्बे के मुख्य बाजारों सहित आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों में देखते ही देखते पानी भर गया। कस्बे के प्रमुख व्यापारिक केंद्र मालाखेड़ा बाजार सहित अन्य निचले बाजारों में जलभराव के कारण सड़कों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को कुछ समय के लिए दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। वहीं, खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

टहला थाना परिसर फिर बना तालाब: इधर, कस्बे के साथ-साथ क्षेत्र में हुई इस भारी बारिश के चलते टहला थाना परिसर एक बार फिर जलमग्न हो गया। थाने के खेल मैदान से लेकर मुख्य परिसर तक पानी भर जाने के कारण पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिसकर्मी खुद को भीगने से बचाने के लिए बैरकों के अंदर ही दुबके रहने को मजबूर नजर आए।

मौसम विभाग और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस बारिश से नौतपा के आखिरी दिनों में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बड़ी राहत मिली है और आने वाले एक-दो दिनों तक तापमान में ऐसी ही नरमी बने रहने की उम्मीद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................