कठूमर नगर पालिका से अहिंसा सर्किल तक निकाली रैली, स्वच्छता का दिया संदेश
कठूमर (दिनेश लेखी)। नगर पालिका परिसर से स्वच्छता रैली को पालिका ईओ विक्रांत शर्मा एवं तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ईओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं रैली निकाली गई। रैली में नारे लगाते हुए शहर के अहिंसा सर्किल मुख्य मार्ग पर स्वच्छता का संदेश दिया। और इस अभियान में सहयोग का आह्वान किया।
स्वच्छता रैली नगरपालिका परिसर से प्रारंभ होकर अहिंसा सर्किल से घूमकर पुनः नगरपालिका पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान विक्रम सिंह, बृजमोहन शर्मा ,राजेन्द्र कुमार ,जीतू शर्मा, कीर्ति सेन, संसेंद्र सिंह, बच्चू सिंह, कपिल मीना, पवन कुमार, लवेश मित्तल, देवेश भारद्वाज, शिब्बोराम सोनी पीटीआई सहित पालिका समस्त स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।