एक दिवसीय ग्रामोत्थान शिविर का 31 जनवरी को होगा आयोजन; किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे लाभान्वित करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहें है। शिविरों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि एक दिवसीय ग्रामोत्थान शिविर जिले के समस्त भू-अभिलेख वृत्त मुख्यालयों पर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आयोजित किये जायेगें। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को उपखण्ड भरतपुर के अघापुर में, नदबई के खेड़ी देवीसिंह, भुसावर के शहीद वीरेन्द्र कुमार राउमावि इटामड़ा, बयाना के समोगर तथा रूपवास के रूदावल में राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शिविर आयोजित होंगे।


