टिटपुरी स्कूल में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित; 24 छात्राओं को बांटी साइकिल

Feb 3, 2026 - 14:56
 0
टिटपुरी स्कूल में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित; 24 छात्राओं को बांटी साइकिल

कठूमर (दिनेश लेखी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टिटपुरी में मंगलवार को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 24 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा में बढ़ावा सहित प्रोत्साहन प्रदान करना है।
प्रधानाचार्या सरस्वती गुप्ता  ने कहा कि यह योजना छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनकी पहुंच को सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक सराहनीय पहल है। साइकिल वितरण से छात्राओं को स्कूल आने- जाने में आसानी होगी। जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। गांव के नागरिकों और स्कूल स्टाफ ने इस आयोजन की प्रशंसा की और इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य गोपाल राम शर्मा, गोविंद प्रसाद मीणा अध्यापक, संगीता चौधरी मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................