भाजपा प्रदेश प्रवक्ता निमिषा गौड़ ने महुवा में की प्रेस कॉन्फ्रेंस: केंद्रीय बजट व भाजपा की विकास योजनाओं पर की चर्चा
महुवा, (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. निमिषा गौड़ ने दोसा भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला के साथकेंद्रीय बजट 2026 =27 व भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकरप्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की।
इस दौरान दोसाभाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला के साथ भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ निमिषा गौड़ का स्वागत सत्कार किया गया भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर निमिषा गौड़ ने केंद्रीय बजट 2026 =27 मैं आमजन के साथ देश के विकास को लेकर की गई घोषणाओं की बिंदुवार बताते हुए कहा कि भाजपा के शासन में देश का चौमुखी विकास हो रहा है
भाजपा की विकास योजनाओं और बजट 2026-27 की घोषणाओं के बारे में बताते हुए प्रदेश प्रवक्ताडा. निमिषा गौड़ ने कहा कि भारत विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि 2026-27 के बजट में ₹12 लाख करोड़ से ₹17 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो देश के विकास के लिए एक बड़ा कदम है।डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि भारत की विकास दर 7% से अधिक होने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें सुधारों पर सुधार, आम लोगों पर फोकस और भविष्य पर दृष्टि का संगम शामिल है।
डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि 2026-27 के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय ₹12.2 लाख करोड़ होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9% अधिक है। उन्होंने कहा कि यह G.D.P का 4.4% है, जो देश के विकास के लिए एक बड़ा योगदान है।
डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय दो लाख से अधिक हो चुकी है
डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू किया है, जिसके लिए ₹40,000 करोड़ तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं, अस्थिर व्यापार, युद्ध, ke मध्य और अस्थिर Supply Chain, के बावजूद भी भारत को उच्चतम मैन्युफैक्चरिंग और रणनीतिक क्षेत्रों में मजबूत बनाएगा।डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि जी राम जी योजना पूर्व में नरेगा के नाम से थी उसकी वर्तमान में सरकार ने जी राम जी योजना के नाम से करके पूर्व के बजट से ज्यादा बजट दिया गया है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब वर्ग को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे उन्होंने कहा किसरकार विरासत वाले 200 औद्योगिक क्लस्टरों का कायाकल्प कर रही है, जिसके लिए ₹10,000 करोड़ का M.S.M.E Fund बनाया गया है।डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि G.S.T - 5%, 18% वित्तीय अनुशासन का देश की प्रगति में बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कर २०२०-२१: १.५२ लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26: २१.५१ लाख करोड़ हो गया है।डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि आयकर 2013: 1.5 करोड़ से बढ़कर 2024-25: 9.2 करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 2004-5: 23,203 से बढ़कर 2024-25: 2,05,324 हो गई है।डा. निमिषा गौड़ ने कहा कि समर्थन मूल्य 2004-5 धान: 550 अरहर: 1360 मूंग: 1370 उड़द: 1370 से बढ़कर 2023-24 धान: 2,183 अरहर: 7,000 मूंग: 8,580 उड़द: 6,950 हो गया है। यह आम किसान के लिए उन्नति का द्वार खोल रहे हैं किसान सम्मान निधि भारत के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से दी जा रही है
उन्होंने कहा कि यह केंद्रीयबजट 2026 =27 किसान, जवान, युवा , मातृशक्ति, सरकारी कर्मचारियों सहित सभी वर्गों के सर्वगामी देश हित के लिए सभी वर्गों ने अच्छा बताया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने केंद्रीय बजट 20 26=27 की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के साथ आमजन के लिए बजट बहुत ही ज्यादा लाभकारी है उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए शीघ्र ही अभियानचलाकर आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मिश्री देवी मीणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जी राम जी योजना के बारे में लोगों को दिशा भ्रमित किया जा रहा है जबकि केंद्रीय बजट 2026 27 में और वर्षों की बजाय ज्यादा बजट जी राम जी योजना में दिया गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे
इस अवसर पर जिला मंत्री मिश्री देवी मीणा, भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक सुधा गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह एडवोकेट, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष धारा सिंह गुर्जर भाजपा मंडावर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, भाजपा महुआ शहर भगवान सहाय तिवारी, खेडलामण्डल अध्यक्ष राजबहादुर गुर्जर भाजपा महामंत्री विजय सिंह चौहान, पप्पू मीणा रसीदपुर , देव प्रकाश मानिक, रामकिशोर ठेकड़ा, अवधेश,सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेथे।