प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्रामोत्थान शिविर होंगे आयोजित; कल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे हो सकेंगे लाभान्वित

Feb 4, 2026 - 13:27
Feb 4, 2026 - 13:28
 0
प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्रामोत्थान शिविर होंगे आयोजित;  कल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे हो सकेंगे लाभान्वित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे लाभान्वित करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान 5, 6, 7, 8 एवं 9 फरवरी को आयोजित होंगे। शिविरों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि एक दिवसीय ग्रामोत्थान शिविर जिले के समस्त भू-अभिलेख वृत्त मुख्यालयों पर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आयोजित किये जायेगें। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बछामदी एवं बझेरा में, नदबई के न्योंठा में, भुसावर के राउमावि निठार में, वैर के समराया में, बयाना के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पथेना में, वैर के गांगरोली में, बयाना के महमदपुरा में, रूपवास के खानसूरजापुर में तथा उच्चैन राउमावि अंधियारी पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 6 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पीपला व सेवर में, नदबई के कबई में, भुसावर के अलीपुर में, वैर के धरसोनी में, बयाना के कोट में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केंन्द्र पर एवं उच्चैन के कुरका में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 7 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र गुन्डवा, मुरवारा, चिकसाना में, नदबई के बछामदी में, वैर के सरसेना में, बयाना के फरसों में, रूपवास के इब्राहिमपुर एवं दाहिनागांव पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मूडौता में, बयाना के खोहरा पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 9 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र जघीना में, नदबई के पहरसर में, बयाना के खैरेरी में, उच्चैन के कार्यालय पंचायत समिति पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................