बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्रों का 6 फरवरी को मास्टर आदित्येंद्र स्कूल से होगा वितरण
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले के बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण 6 फरवरी को सुबह 8 बजे से मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर से किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र गोपालिया ने सभी केंद्राधीक्षक प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किये हैं, प्रश्न भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बसों से निर्धारित थानों पर भिजवाये जाएंगे, जहां प्रश्न पत्र थानों में परीक्षा केंद्र की आलमारी में सुरक्षित रखे जाएंगे, जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्र थाने में रखे जाएंगे, जहां स्कीम के अनुसार केंद्राधीक्षक प्रश्न पत्र केंद्र पर लेकर जाएंगे। जिला संयोजक एवं प्राचार्य यशवीर सिंह ने बताया कि थानों में प्रश्न पत्र रखने हेतु केंद्राधीक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक एवं उनकी टीम तथा ट्रिप प्रभारी के साथ, पुलिस की निगरानी में बसों से पहुंचाये जाएंगे।
पेपर कार्डिनेटर थानों में अपने सामने आलमारी में रखवाकर सील करवायेंगे-
उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के दिशा- निर्देश के अनुसार परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारियां कर ली गई हैं, प्रश्न पत्रों के अलावा गोपनीय सामग्री तथा उत्तरपुस्तिकाओं का बंडल भी सभी केंद्राधीक्षकोें को दिया गया है, सभी केंद्राधीक्षक समय पर आकर मास्टर आदित्येंद्र स्कूल से परीक्षा प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे बयाना थाना, सदर बयाना, कोट थाना के, 9 बजे से नदबई, खेडली थाने के, 9.30 बजे से हलैना, वैर थाना, 10 बजे से रूपवास, गहनोली मोड थाना, 10.30 बजे भुसावर, खेडली मोड थाना, 11 बजे से रूदावल, उच्चैन, लखनपुर थाना, 11.30 बजे से सेवर, चिकसाना व भरतपुर शहर के थानों में रखने वाले केंद्राधीक्षक वितरण केंद्र पर उपस्थित होंगे।