वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Feb 4, 2026 - 14:25
 0
वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलपुर में वार्षिक उत्सव, खेल उत्सव एवं कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  मनीष शर्मा (भाजपा खैरथल मंडल अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथियों  प्रकाश यादव (प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ संरक्षक), तरुण गोलानी (भाजपा मंडल महामंत्री), धीरज यादव (मंडल आईटी सेल प्रभारी),  लक्ष्मण दास (समाजसेवी), विनीता सिंह (PEEO),  जेलदार तथा संस्था प्रधान  जितेन्द्र गहलावत  द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य  जितेन्द्र गहलावत ने की।
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 580 प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि  मनीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्य जितेन्द्र ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  किशन चंद (मजदूर संघ अध्यक्ष), रोशन लाल (पूर्व सरपंच), मनोज (समाजसेवी), जैसाराम, सचदेव,  रमेश खान, राजवाला सहित विद्यालय स्टाफ धर्मपाल, सुनील, नरेंद्र , चरण सिंह, अनुज, प्रीति, अनीता, रेशमा, सुमन एवं सोनाली  उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................