वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Feb 4, 2026 - 14:23
 0
वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

अन्ता (बरकत खान) बारां जिले के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्ता में बुधवार को वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ममता चौधरी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद एवं एसडीएमसी के वरिष्ठ सदस्य धनराज चौरसिया मौजूद रहे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे प्रधानाचार्य तरुण शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दी।

वहीं इसके साथ ही अतिथि के रूप में तालुकात विधि सेवा समिति से पीएलवी प्रेमलता खत्री, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन इकाई अन्ता की अध्यक्ष पूनम ओढ़, प्रधानाचार्या मनीषा रानी शर्मा, उप प्रधानाचार्य अकील अहमद, योगेश कुमार व्यास, रामनिवास माली, समाज सेवक संजय बागड़ी एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सत्र के बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों सहित स्काउट गाइड गतिविधि, यूथ क्लब आदि गतिविधियों के विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

  • विद्यार्थियों ने दी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेकता में एकता,राजस्थानी सभ्यता संस्कृति तथा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जिन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन विद्यालय की अध्यापिका सुरभि खंडेलवाल ने द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य वेणी प्रसाद वर्मा ने कुछ पंक्तियां गाकर सुनाते हुए बच्चों को पढ़कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्वेता शर्मा ,उर्मिला मीणा के साथ ही समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................