वैर में स्कूल के पास बाइक से बच्चा घायल, भरतपुर रेफर; स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर की मांग की

Feb 6, 2026 - 13:58
 0
वैर में स्कूल के पास बाइक से बच्चा घायल,  भरतपुर रेफर; स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर की मांग की

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर के वैर स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप एक बच्चा बाइक की टक्कर से घायल हो गया। यह घटना भरतपुर दरवाजा क्षेत्र में हुई, जिसके बाद घायल बच्चे को भरतपुर रेफर किया गया है।

यह घटना सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में बनाई गई नई सड़क पर हुई। विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान विद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर लगाना उचित नहीं समझा, जबकि यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है।

विद्यालय में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। इसके अतिरिक्त, इसी परिसर में दो आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं, जहाँ और भी छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस मार्ग पर दिनभर चौपहिया और दुपहिया वाहनों का आवागमन लगा रहता है। विद्यालय से कुछ ही दूरी पर माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर और रांगेय राघव महाविद्यालय भी स्थित हैं।

इस घटना के बाद भरतपुर दरवाजा के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत विद्यालय के समीप स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................