अलवर में 102 सरकारी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे शौचालय; कलेक्टर के आदेश, हाईकोर्ट ने कहा था- स्कूलों में टॉयलट नहीं होने से छात्राएं पानी नहीं पीती

Feb 6, 2026 - 13:59
 0
अलवर में 102 सरकारी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे शौचालय; कलेक्टर के आदेश, हाईकोर्ट ने कहा था- स्कूलों में टॉयलट नहीं होने से छात्राएं पानी नहीं पीती

अलवर प्रशासन ने 102 सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिका शौचालय बनाने का तय किया है। जो अगले तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे।

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूलों को लेकर 2 फरवरी को सुनवाई की थी। इसमें सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह शर्म की बात है कि काफी स्कूलों में छात्राएं इसलिए पानी नहीं पीती हैं कि वहां टॉयलेट नहीं हैं। इसलिए स्कूल में टॉयलेट नहीं जा सकती हैं। इसके बाद अलवर जिला कलेक्टर ने इसके निर्देश जारी किए।

37 स्कूलें और 65 आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे बालिका शौचालय

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रवींद्र ने बताया- जिला कलक्टर के निर्देश पर जिले के कठूमर, गोविंदगढ़, रामगढ़, थानागाजी, मालाखेडा, रैणी, राजगढ़, उमरैण एवं लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाडी केंद्रों का ब्लॉकवार सर्वे कराया गया। इसके आधार पर 37 सरकारी स्कूलों एवं 65 आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिका शौचालयों का निर्माण तीन माह में कराया जाना तय हुआ है।

छात्राओं के ड्रॉपआउट दर में आएगी कमी

इन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिका शौचालय की सख्त जरूरत महसूस थी। आगामी सत्र में छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमामय वातावरण मिल सकेगा। शौचालयों की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा बुनियादी सुविधा की उपलब्धता से बालिकाओं की विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थिति बढ़ेगी। वहीं ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................