नामदेव छीपा समाज अन्ता का तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव देव प्रतिमाओका नगर भ्रमण 7 फरवरी को
अन्ता (शफीक मंसूरी ) नामदेव छीपा समाज द्वारा 5 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज दिनांक 7 फरवरी शनिवार को होने जा रहा है नामदेव समाज अध्यक्ष गिरिराज नामा, संरक्षक कुंज बिहारी नामा, ओमप्रकाश नामा,चन्द्र प्रकाश नामा,उपाध्यक्ष चोथमल नामा, महामंत्री रितेश नामा, कोषाध्यक्ष सतीश नामा, संयोजक प्रमोद नामदेव सागर कांति , मिडिया प्रभारी कुलदीप नामा, निर्मल नामा, पंकज नामा, प्रमोद नामा, ललित नामा, सुनील नामा, मोनू नामा, योगेन्द्र नामा, अमित नामा, सत्यनारायण नामा, विष्णु नामा, कुलदीप नामा मनोज नामा, नवनीत नामा आदि ने बताया कि भगवान नृसिंह जी महाराज के परम संरक्षण एवं आचार्य पंडित सत्यप्रकाश दाधीच के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस 5 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ समारोह का आगाज हुआ कलश यात्रा मे शामिल समाज बंधु धर्म ध्वजा लहराते हुए बगीची से शुरू होकर निमडी पाडा मुख्य बाजार होते हुए भजनों पर झुमते हुए समारोह स्थल पर पहुचे, उसके बाद आचार्य द्वारा पूजन इत्यादि करवाकर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में देव प्रतिमाऔ का अन्नाधिवास करवाया गया, दितीय दिवस 6 फरवरी को फलाधीवास, पुष्पाधिवास एवं जलाधिवास के साथ पंच कुंडीय महायज्ञ समपन्न हुआ जिसमें अन्ता नामदेव छीपा समाज के सभी समाझबंधुऔ ने आहूति दी, शाम को महा रुद्राभिषेक के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया तृतीय दिवस आज 7 फरवरी को देव प्रतिमाऔ की नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नृसिंह भगवान के मंदिर से शुरू हो कर सदरनाका, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, शिवाजी चोक, पंचायत समिति, अस्पताल रोड, अन्ता सीसवाली रोड, मुख्य कोटा बारां मेन रोड़, पोस्ट आफिस के सामने होते हुए वापस श्री नृसिंह जी महाराज के मंदिर पहुंचेगी, उसके बाद सभी समाझबंधुऔ एवं आगंतुक अतिथियों के साक्ष्य में नामदेव छीपा समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव समारोह का पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के बाद धार्मिक आयोजन समपन्न होगा ।


