अलवर के गोविंदगढ़ में स्कूली छात्राओं को बांटी स्कूटी: 3 छात्राओं को मिला लाभ, ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ में देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत तीन छात्राओं को स्कूटी वितरित की गईं। यह वितरण सत्र 2023-24 की द्वितीय चरण की सूची में शेष रही छात्राओं के लिए किया गया।
प्राचार्य प्रदीप कुमार महोलिया ने बताया कि स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रिया, सुनीता बाई और मनीषा कुमारी शामिल हैं। इस अवसर पर स्कूटी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार तेजस्वी ने छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।


