युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, शिनाख्त नहीं

Feb 12, 2026 - 02:20
 0
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, शिनाख्त नहीं

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में रूपवास फाटक के समीप गेट नंबर 118 पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब तीस वर्षीय युवक अचानक पटरी पर आया और तेज रफ्तार ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पहचान के प्रयास जारी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................