पदोन्नति के बाद पहली बार गांव पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर शर्मा (लाटा) का ग्रामीणों ने डोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत
सकट (अलवर). जयपुर पुलिस में एसीपी के पद पर कार्यरत सकट गांव निवासी हरिशंकर शर्मा (लाटा) के विभागिय प्रमोशन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। हरिशंकर शर्मा का पैतृक गांव पहुंचने पर सकट सहित आसपास के गांवों के लोगों ने गांव के पीएम श्री राउमावि के सामने डोल नगाड़ों के साथ उनका फ़ूल माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद ग्रामीणों डोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते जुलूस के साथ उनका स्वागत सम्मान करते हुए सीताराम जी बांके बिहारी जी व चौथ माता, रामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर पहुंचे और देवी देवताओं के मंदिर में पूजा अर्चना की।
उसके बाद गांव के सर्वसमाज के लोगों के द्वारा कस्बे के बस स्टैंड स्थित मीणा समाज की धर्मशाला में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर उनका माला साफा पहनाकर एवं चौथ माता की प्रतिमा की फोटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर शर्मा ने युवाओं को जागरूक करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सेठी, सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, नाथलवाड़ा सरपंच मुकेश मंडावरी, पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा, पूर्व सरपंच नादान सिंह मीणा, प्रेम प्रकाश रावत, उमाशंकर मेहरवाल, हरिओम शाहरा, ललित मोहन धाकड़, रामस्वरूप बनी, रामकिशन बनी, नंदकिशोर, गोपाल, हरिओम, मोती लाल, शिवम लाटा, घासी राम पंच, रामकेश मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

