झाड़ काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन घायल

Feb 12, 2026 - 02:25
 0
झाड़ काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन घायल

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र स्थित बहाला टोल के पास इंदिरा कॉलोनी में झाड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घायल पक्ष के परिजन भागचंद ने बताया कि दीपक, फूलबाई और सोहन अपने घर पर बैठे थे, तभी प्लॉट पर झाड़ काटने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि हमलावर युवक ने साथियों के साथ घर पर आकर तीनों के साथ मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‌ पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावर पचास हजार रुपये, सोने की चेन और अन्य कीमती सामान भी ले गए। बगड़ थाना प्रभारी विनोद सांमरिया ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................