सम्भागीय आयुक्त वैर उपखण्ड के दौरे पर; प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व आंगनबाडी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Feb 12, 2026 - 13:58
 0
सम्भागीय आयुक्त वैर उपखण्ड के दौरे पर; प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व आंगनबाडी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने गुरूवार को वैर उपखंड पर एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की तथा विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। 
संभागीय आयुक्त ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में किए गए कार्य की जानकारी ली। उन्होंने उपखंड के ग्राम धरसौनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनबाडी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं से आमजन को दिए जा रहे लाभ के बारे में जानकारी लेकर साफ-सफाई व्यवस्था एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के समय दवाईओं की उपब्धता, रख-रखाव एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले रोगियों को समय पर इलाज की सुविधा मिले, जिससे स्थानीय लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की चिकित्सा संबंधी योजनाओं एवं सुविधाओं से महिलाओं, बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले लोंगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिले इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैक्स, पोस्टर के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित की जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 
सम्भागीय आयुक्त ने धरसौनी में स्थित दो आंगनबाडी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था एवं रजिस्टर संधारण में कमीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों पर नामांकित बच्चों को पोषाहार गुणवत्तापूर्ण मिले तथा खेलों के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्री का सदुपयोग कर प्राथमिक शिक्षा के बारे में जानकारी दें। उन्होंने पोषाहार रजिस्टर एवं नामांकन रजिस्टर सहित अन्य सामग्रियों का निरीक्षण किया तथा सुव्यवस्थित संधारित करते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी गंगाधर मीणा, चिकित्सा एवं आंगनबाडी से संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................