जिला कलक्टर ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण; बंध बारैठा में पर्यटन सुविधाओं एवं कैलादेवी मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Feb 12, 2026 - 14:00
Feb 12, 2026 - 14:00
 0
जिला कलक्टर ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण; बंध बारैठा में पर्यटन सुविधाओं एवं कैलादेवी मेला की तैयारियों का लिया जायजा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गुरूवार को बयाना उपखण्ड क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 
जिला कलक्टर ने बंध बारैठा में पर्यटन विकास एवं पर्यटकों की सुविधाओं के लिए चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर आधुनिक सुविधाओं का समावेश करते हुए गुणवत्ता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यटन गतिविधि को बढाने के लिए सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे कराये जायें। उन्होंने बंध बारैठा नहरी तंत्र को सुदृढ करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर बजट घोषणा के अनुरूप सभी कार्य कराते हुए किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने झील का बाडा पहुंच कर विख्यात कैलादेवी चैत्र नवरात्रा मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा यात्रियों की सुविधाओं के लिए अभी से तैयारियों को मूर्तरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के वाहनों को निर्धारित स्थान पर सुव्यस्थित पार्किंग की व्यवस्था हो तथा पैदल यात्रियों को आवागमन में परेशानी न रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों को रोड सीमा में निर्धारित स्थान तक व्यवस्थित रूप से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड जमा नहीं हो सभी यात्रियों को धार्मिक भावनाओं के अनुरूप सभी व्यवस्थाऐं देवस्थान विभाग समय पर पूरी करें। उन्होंने उपखण्ड प्रशासन को भीड मैनेजमेंट के अनुसार व्यवस्थाऐं पूरी कराने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेरीघटिया का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा तथा कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं विषयवार अध्यापन कराकर शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विषयी ज्ञान के साथ शिक्षक नियमित रूप से सामान्य ज्ञान, पर्यावरण एवं नैतिक शिक्षा के बारे में भी बतायें। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक उपस्थित मिले।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................