बाडीया ठाकुर जी पधारे बोराणा में पावणा, पुष्प वर्षा से स्वागत गूंजे जयकार

Feb 13, 2026 - 12:57
 0
बाडीया ठाकुर जी पधारे बोराणा में पावणा, पुष्प वर्षा से स्वागत गूंजे जयकार

गुरला :-(बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा जिले के रायपुर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में श्याम भक्ति का जबरदस्त रंग देखने को मिला, जहां बाडीया ठाकुर जी श्याम की लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ठाकुर जी की महिमा और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला 

  • ठाकुर जी के रथ में सवार होकर आए भक्तिमय हुआ माहौल

पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया गांव में ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और युवाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को पूरी तरह श्याममय बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर जी का गांव में आगमन सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और इससे गांव में सुख-समृद्धि का वास होता है।

बाडीया ठाकुर जी को बाडीया गांव से बड़े ही धूमधाम, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ बोराणा  लाया गया। यहां श्रद्धालु रामपाल केलाश चन्द्र रमेश चन्द्र शम्भु लाल माली के निवास पर ठाकुर जी को पावणा (विशेष अतिथि) के रूप में विराजमान कराया गया। ठाकुर जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जोरदार जयकारों डीजे के साथ नाचते धूम मचाते हुए। वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................