टीकमचन्द्र दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
गुरला:-अखिल भारतीय चन्द्रवंशी कहार समाज विकास समिति की बैठक श्री सीताराम मंदिर पुष्कर परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। टीकमचन्द्र कहार नदी डूमाडा को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर लालूराम चितौड़, हेमू चन्द, राम मेट शाहपुरा, गोकुलराम खारी का ढाबा, रालेद जालियां, बंशीलाल उदयपुर, शम्भू झालावाड़ को चुना गया। कोषाध्यक्ष चिरंजी लाल बने। सचिव पद पर राजेन्द्र अजमेर और महामंत्री घीसालाल चितौड़ को जिम्मेदारी दी गई।
- (बद्रीलाल माली)


