रोडवेज बस से महिला का बैग हुआ चोरी

Feb 26, 2026 - 18:49
 0
रोडवेज बस से महिला का बैग हुआ चोरी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) दौसा से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर आगार की बस में सवार एक महिला का बैग अज्ञात व्यक्ति की ओर से  चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के कस्बा वैर के मीणा-बास निवासी महिला मनीषा मीणा ने बताया कि वह बुधवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की जयपुर डिपो की बस नम्बर आरजे 14पीए 5045 से अपनी ससुराल वैर मीणाबास आ रही थी उसी  समय लगभग एक बजे के करीबन बगल में रखे एक काले बेग को कोई अज्ञात व्यक्ति दौसा के महवा ,हलैना के बीच चोरी करके ले गया।
चोरी गए  महिला के इस बैग में कपड़े पानी की बोतल एवं पांच हजार रूपये नगद रखे हुए थे। बस में सफर कर रही महिला  जब कस्बा वैर जाने के लिए हलैना  बस स्टेंड पर उतरी तब बैग को नहीं पाया तब जा कर बैग चोरी होने का पता उस महिला को चला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है