भाजपा नेता कृपाल जघीना की हत्या के आरोपी कुलदीप जघीना की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

रोडवेज बस से पुलिसकर्मी मृतक बदमाश को पेशी पर ला रहे थे भरतपुर

Jul 12, 2023 - 16:49
 0
भाजपा नेता कृपाल जघीना की हत्या के आरोपी कुलदीप जघीना की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो

भरतपुर (राजस्थान/ शिवकुमार वशिष्ठ)  भरतपुर में भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के आरोपी की आज दोपहर गोलियों से भूनकर उस समय हत्या कर दी गई जब पुलिस उसे बस से पेशी पर कोर्ट ले जा रही थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पुलिस की आंखों में मिर्च झोंकी और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हत्या की वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अमोली टोल प्लाजा के पास की है। आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को पुलिस बस से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। बस जब अमोली टोल प्लाजा पर रुकी तो वहां दो बदमाश बस में चढ़े और पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक दी और  इसके बाद करीब 15 राउंड फायर कर कुलदीप की हत्या कर दी। विजयपाल घायल है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों आरोपी सेंट्रल जेल में बंद थे।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि चालानी गार्ड इन्हें लेकर आ रहे थे। टोल के फुटेज पुलिस ने बरामद कर आरोपियों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत नाजुक है।
आपको बता दें कि भरतपुर में 10 महीने पहले 4 सितंबर 2022 को कृपाल जघीना की हत्या की गई थी। इस केस में कुलदीप जघीना और उसका साथी विजयपाल को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी। कृपाल जघीना के खिलाफ भी 15 मामले दर्ज थे। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। हिंदूवादी संगठनों से उनका जुड़ाव था। उसकी बेटी आरडी गर्ल्स कॉलेज की अध्यक्ष रह चुकी थी।

  • Ref- कौशलेंद्र दत्तात्रेय

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है