पत्नी का पत्थर से सिर कुचला, 10 घंटे लाश के पास बैठा रहा आरोपी पति

Jul 22, 2023 - 21:45
 0
पत्नी का पत्थर से सिर कुचला, 10 घंटे लाश के पास बैठा रहा आरोपी पति

जोधपुर (बरकत खां)

जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन बेनीवाल (35) की शुक्रवार देर रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुमन के पति रमेश बेनीवाल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों के बीच रात 1.30 बजे झगड़ा हुआ। मर्डर के बाद रात 2 बजे रमेश ने सुमन के भाई गोरधन राम को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद रातभर लाश के पास बैठा रहा।

एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि पति पत्नी के बीच अनबन थी। शुक्रवार रात 10 बजे रमेश घर आया था। पत्नी सुमन ने दरवाजा नहीं खोला। 3 घंटे तक पति बाहर ही रहा। आखिरकार रात 1.30 बजे रमेश में घुसा। घर में दाखिल होते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्साए पति ने दरवाजे पर रखे भारी भरकम पत्थर से पत्नी का सिर फोड़ दिया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।  रिश्तेदारों के आने पर भी रमेश ने दरवाजा नहीं खोला। सुबह 10 बजे के करीब सुमन का भाई गोरधन भी ओसियां से आ पहुंचा। लेकिन तब भी रमेश ने दरवाजा नहीं खोला। रमेश पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा।

मकान मालिक चैन सिंह ने बताया कि वह जब घर पर आया और दरवाजा बजाया तो रमेश ने दरवाजा नहीं खोला। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब पुलिस ने दरवाजा खटखटा कर बोला कि रमेश दरवाजा खोलो। बाहर पुलिस है। तब रमेश ने दरवाजा खोला। उस समय रमेश पत्नि की लाश के पास खड़ा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................