अंतर्राष्ट्रीय महिला साप्ताहिक के तहत ग्राम पंचायत इंदिरा कॉलोनी में जाजम बैठक आयोजित

Mar 5, 2026 - 18:15
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला साप्ताहिक के तहत ग्राम पंचायत इंदिरा कॉलोनी में जाजम बैठक आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)। उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अलवर के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला साप्ताहिक के तहत गुरूवार को ब्लॉक कठूमर ग्राम पंचायत इंदिरा कॉलोनी की ग्राम साथिन मंजू कुमारी द्वारा केंद्र 3 पर महिलाओं की जाजम बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान एएनएम प्रियंका ने महिलाओं को एनीमिया के रोकथाम की जानकारी दी और आयरन फोलिक की गोलियां बालिकाओं को वितरित की। साथ ही, माहवारी स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का समाधान किया। बैठक में एएनएम, कार्यकर्ता, आशा, सहयोगिनी एवं साथिन उपस्थित हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................