लियो क्लब खैरथल मंडी ने मनाया महिला दिवस

Mar 9, 2026 - 13:13
 0
लियो क्लब खैरथल मंडी ने मनाया महिला दिवस

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) लियो क्लब खैरथल  की चेयरमैन विनीता वलेचा ने बताया कि महिला दिवस का बहुत महत्व है, खासकर महिलाओं के अधिकारों और समानता की लड़ाई में। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, साथ ही समाज में अभी भी मौजूद लिंगभेद और असमानता के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए भी। यह दिन हमें महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। महिलाओं ने साबित कर दिया है कि हम अबला नहीं हैं; हर क्षेत्र में महिला अपना परचम लहरा रही है। ये विचार लियो क्लब खैरथल की चेयरमैन वनिता वालेचा ने कोशल्यम् इंस्टीट्यूट प्रांगण में आयोजित विश्व महिला दिवस समारोह में व्यक्त किए।
 इस अवसर पर डिजिटल विभाजन को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष पोस्टर भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिव्यांगता और नारीवादी दृष्टिकोण के अंतर्संबंध से जुड़े डिजिटल संसाधनों की जानकारी दी गई है।इस अवसर पर क्लब द्वारा सामाजिक उत्कृष्ट गतिविधियों में कार्य कर रही महिलाओं—शशि प्रभा शर्मा, पायल शर्मा, मनोज कुमारी, मीनाक्षी, काव्या, काजल आदि—को दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्लब की सचिव गुन अरोड़ा ने पौधे लगाकर महिला दिवस का शुभारंभ किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है