गोविंदगढ़ ब्लॉक के 12 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश शुरू: 25 मार्च को निकलेगी लॉटरी, सबसे ज्यादा कक्षा 1 में 30 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

Mar 11, 2026 - 17:53
 0
गोविंदगढ़ ब्लॉक के 12 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश शुरू: 25 मार्च को निकलेगी लॉटरी, सबसे ज्यादा कक्षा 1 में 30 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

गोविंदगढ़ (अलवर)  क्षेत्र के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। अलवर जिले के गोविंदगढ़ ब्लॉक स्थित 12 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (MGGS) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए प्रवेश की प्रक्रिया बुधवार, 11 मार्च से शुरू हो गई है।
​पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया
सीबीआईओ (CBEO) विश्वजीत ने बताया कि ब्लॉक के रामबास, मुण्ड्पुरीखुर्द, पलानखेड़ा, सिरमोर, पागसेड़ी, सींगराका, जहानपुर, हरसौली, बीदूका, मीनाका बास, भयाडी और बड़ौदामेव स्थित एमजीजीएस विद्यालयों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए ऑनलाइन माध्यम चुना गया है। अभिभावक 'शाला दर्पण' पोर्टल या स्कूल के क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं।
​रामबास स्कूल में रिक्तियों का विवरण
एमजीजीएस रामबास के प्रधानाचार्य नवीन पांडेय ने जानकारी दी कि नर्सरी कक्षा की सभी सीटों पर नए प्रवेश दिए जाएंगे। अन्य कक्षाओं के लिए रिक्त सीटों का विवरण जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:​

  • कक्षा 1: 30 सीटें
  • ​कक्षा 2: 14 सीटें
  • ​कक्षा 3: 15 सीटें
  • ​कक्षा 4: 01 सीट
  • ​कक्षा 5: 17 सीटें
  • ​कक्षा 6: 06 सीटें
  • ​कक्षा 8: 03 सीटें

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है