प्रशिक्षु आईएएस भानू शर्मा को विद्या भारती परिचय बुक प्रदान
हलैना (भरतपुर) कस्बा वैर में संचालित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा राष्ट्रभर में विद्या भारती परिचय अभियान के तहत विद्या भारती परिचय कार्यक्रम हुआ। जिसमें तहसीलदार प्रशिक्षु आईएएस. भानू शर्मा का सम्मान करते हुए विद्या भारती परिचय बुक प्रदान की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही विश्व भर की शक्ति है और जीवन को सफल बनाने की ताकत है। हमें शिक्षा के साथ देश,समाज, मानव सेवा तकनीकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता आदि पर ध्यान देना चाहिए। ये ज्ञान ही व्यक्ति को संस्कारवान, देश भक्त, समाजसेवी बनाता है, जिसके पास ये ज्ञान है वह कभी जीवन में असफल नहीं होता है। हमें शिक्षा की तरफ ध्यान देना है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैर के खण्ड संघचालक आनन्द प्रकाश धावाई ,समिति के व्यवस्थापक घमण्डी लाल मीणा,प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद शर्मा,जिला संस्कार केन्द्र , शिशु वाटिका प्रमुख चैतन्य प्रकाश अग्रवाल आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर व आचार्य निरंजन सिंह उपस्थित रहे।