NSUI ने CM का पुतला-फूंका, विनोद-जाखड़ की रिहाइ की मांगः बोले-जो संगठन अंग्रेजों की मुखबिरी करता था, बीजेपी ने यूनिवसिटी में उसका कार्यकम करवाया

Oct 14, 2025 - 13:05
 0
NSUI ने CM का पुतला-फूंका, विनोद-जाखड़ की रिहाइ की मांगः बोले-जो संगठन अंग्रेजों की मुखबिरी करता था, बीजेपी ने यूनिवसिटी में उसका कार्यकम करवाया

पाली (बरकत खान) NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य लोगों की रिहाई की मांग को लेकर आज सुमेरपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने राजगुरु सर्किल पर एनएसयूआई  और कांग्रेस के पदाथिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा और युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जी राजपुरोहित के सानिध्य में ओर प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला  फूंका।

NSUI प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा ने कहा कुछ दिनों पहले राजस्थान विश्वविद्यालय  में एक संगठन का प्रोग्राम हो रहा था। जहां पर शस्त्र पूजा करवाई जा रही थी। जो संगठन पहले अग्रेजों की मुखबिरी करता था। भाजपा के द्वारा उस संगठन का कार्यक्रम राजस्थान विश्वविद्यालय में करवाया जा रहा था जहां पर स्टूडेंट्स पढाई करते हैं
जब इसका विरोध हमारे संगठन NSUI के द्वारा किया गया तो प्रशासन 'पहले तो उन पर  लाठी चार्ज किया। इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उनके साथियों को दोसे तीन दिन तक तो। इधर-उधर थानों घुमाया गया।इसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया।

भाजपा शासन में स्टूडेंट्स के साथ अन्याय हो रहा है पता नहीं राजस्थान विश्वविद्यालय में शस्त्र पूजा करवाकर क्या मेसेज देना चाह रहे थे। संविधान में विरोध करने का अधिकार सबको है। तो फिर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाथिकारियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही विनोद जाखड़ और अन्य को रिहा नहीं किया गया, तो NSUI को आंदोलन करना पडेगा। इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
इस दौरान ये मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, प्रेमाराम देवासी, शंकर देवासी, डूंगर दास वैष्णव, कैलाश गोयल ललित मीणा, लखन मीणा, शैतान कुमार,मान सिंह, कमलेश मेघवाल, मुकेश बारोलिया, जसवंत भारद्वाज,सुरेश मेघवाल, रामचन्द्र मेघवाल, मदन माधव, नरपत कुमार, सुरेश देवासी, नासिर खान, पुखराज जी, मनोहर परमार , चंपालाल देवासी, हरीश मीणा, अलकेश कुमार प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................