राजगढ़ कस्बे मे बैंड बाजे के साथ ईशर गणगौर की सवारी निकाली

Mar 21, 2026 - 18:54
 0
राजगढ़ कस्बे मे बैंड बाजे के साथ ईशर गणगौर की सवारी निकाली

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के गोविंद देव जी मंदिर से बैंड बाजों के साथ ईसर गणगौर की झांकी की सवारी निकाली गई। इसी के साथ ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुंड पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर घर-घर में महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना परंपरागत रूप से की। नगरपालिका की ओर से कस्बे के गोविंद देव जी मंदिर से बैंड बाजों के साथ ईसर गणगौर की सवारी एवं ईश्वर गणगोर की झांकी शुरू हुई।

यह सवारी मुख्य मार्गो से होते हुए ऐतिहासिक कुंड पर पहुंची। इसी के साथ गणगौर के दो दिवसीय मेले की भी शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोचार के साथ ईसर गणगौर की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की। मेले में महिला पुरुषों एवं बच्चों ने चाट पकौड़े, आइसक्रीम का लुफ्त उठा कर मिट्टी के बर्तनों सहित अन्य सामान की खरीदारी की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................