नारंगी श्रीराम गुप्ता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का कक्षा दस का परीक्षा परिणाम रहा शानदार; छात्र धमेंद्र ने 94.5% अंक प्राप्त किए
मुंडावर (देवराज मीणा) नारंगी श्रीराम गुप्ता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ततारपुर का कक्षा दस का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। इस विद्यालय के छात्र धर्मेश ने स्कूल के सर्वाधिक 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावक एवं अध्यापकों को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम जिले में रोशन हुआ है और यह परिणाम छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। विद्यालय प्रशासन ने धर्मेश की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल है। धर्मेशकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। विद्यालय के अध्यापकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है।