मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद

Mar 21, 2026 - 19:17
 0
मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा)  पुलिस थाना पारोली ने मंदिर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी गए चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए। मामले में आरोपी अशोक पुत्र भूरा लाल सोनी (55) निवासी बडलियास थाना बडलियास को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन तथा वृताधिकारी कोटड़ी सुरेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सियाराम पुनि के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
प्रकरण के अनुसार प्रार्थी रामलक्ष्मण पुत्र रामरतन वैष्णव निवासी बागुदार ने रिपोर्ट दी कि 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 से 3:20 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने श्री चारभुजा नाथ मंदिर बागुदार से मूर्तियों पर सजे चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी में एक चांदी का छत्र (लगभग 175 ग्राम), एक आरती (लगभग 175 ग्राम), दो चांदी की गाय (कुल लगभग 100 ग्राम) तथा चारण माताजी के दो चांदी के छत्र (करीब 50 ग्राम) शामिल थे। इस पर थाना पारोली में  धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50-60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद आरोपी अशोक सोनी को डिटेन कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सियाराम पुनि के नेतृत्व में टीम के सदस्य मुशी खां, रामेश्वर लाल, शैतान सिंह (विशेष योगदान), मनीष कुमार, भागीरथ, बजरंग लाल, सुशील कुमार, गणपत और प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................