खेत में उगाई जा रही थी अफीम की फसल: 5595 पौधे जब्त, 80 किलो से ज्यादा माल बरामद

Mar 21, 2026 - 19:19
 0
खेत में उगाई जा रही थी अफीम की फसल: 5595 पौधे जब्त, 80 किलो से ज्यादा माल बरामद

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा)  पुलिस थाना पारोली ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं के खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 5595 हरे अफीम के पौधे (डोडे लगे हुए) जब्त किए, जिनका कुल वजन 80 किलो 400 ग्राम पाया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर खेत में पहुंची पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन और वृताधिकारी कोटड़ी सुरेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सियाराम पुनि के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
20 मार्च 2026 को थानाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सरहद सरा का खेड़ा क्षेत्र में गेहूं के खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली।
गेहूं की फसल के बीच छिपाकर उगाई अफीम
तलाशी के दौरान गेहूं की फसल के एक किनारे पर अफीम के पौधे लगाए हुए मिले। पुलिस ने मौके से कुल 5595 छोटे-बड़े अफीम के पौधे जब्त किए, जिनका वजन 80 किलो 400 ग्राम निकला। इसके बाद प्रकरण संख्या 51/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सियाराम पुनि के साथ हरिराज (हेडकांस्टेबल), भागीरथ (विशेष योगदान), मनीष, सुनील, शिवराज, श्योपाल, शैतान सिंह, मनोज और राजेश कुमार की अहम भूमिका रही।
बरामदगी - 5595 हरे अफीम के पौधे (डोडे लगे हुए) कुल वजन: 80 किलो 400 ग्राम
पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................