भुसावर में सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ; वेद ज्ञान के अभाव में विश्व में अशांति - स्वामी आत्मज्ञान आनंद सरस्वती
भुसावर (विष्णु मित्तल) भरतपुर आर्ष कन्या गुरुकुल परिवार की ओर से कस्बा भुसावर स्थित आर्य समाज मंदिर में संचालित आर्ष कन्या गुरुकुल पर कन्या गुरुकुल के संस्थापक हरिश्चंद्र शास्त्री एवं प्राचार्या डॉक्टर प्रियंका आर्या के सानिध्य में उत्तर प्रदेश आर्य समाज की प्रमुख कार्यकर्ता स्वर्गीय संध्या मित्तल की स्मृति में सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मथुरा के उद्योगपति अरुण मित्तल, राजेश गोयल ,विपिन बंसल, ज्ञान चंद्र, राजकुमार आर्य ने किया। रजिस्ट्रार विश्वविद्यालय गुरुकुल कांगड़ी के यज्ञ ब्रह्मा डॉ सत्यदेव निगमालंकर ने सामवेद पाराणम यज्ञ कराते हुए कहा कि वेद मंत्र, यज्ञ से मानव का जीवन निरोगी होता है और विश्व में शांति कायम रहती है साथ ही पर्यावरण शुद्ध रहता है।
टोंक से आए स्वामी आत्मज्ञान आनंद सरस्वती ने कहा कि वेदों की ज्ञान के अभाव में धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं और विश्व में मानव के जीवन पर संकट छा जाते हैं जहां वेदों का ज्ञान होता है और एक होते हैं उसे देश में अमन शांति रहती है इस अवसर पर राजस्व मंडल अजमेर के आईएएस केशन लाल मीणा वेद प्रचार मंडल मेवात के अध्यक्ष उमेश आर्य झिरका के सुभाष आर्य ,कोटा के पीसी मित्तल, महेंद्रगढ़ के मंडल पति सतीश आर्य मानपूल आर्य इंद्र लाल आर्य प्रकाश आर्य जगदीश आर्य दिनेश चंद्र राजेंद्र प्रसाद आर्य मंजू आर्य विष्णु मित्तल राजेश कुमार आदि ने वेद मित्रों पर प्रकाश डाला गुरुकुल के संस्थापक हरिश्चंद्र शास्त्री ने बताया कि कस्बा में संचालित आर्य कन्या गुरुकुल पर 20 मार्च से सामवेद परागण जिसका 22 मार्च को समापन होगा कार्यक्रम में राजस्थान हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात आदि प्रति के कार्य एवं आर्य सहित सनातन धर्म से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं