उदयपुरवाटी में हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर का त्यौहार; ईदगाह में की ईद की नमाज अदा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बा में शनिवार को मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया l इस दौरान शहर काजी गुलाम रसूल ने ईद उल फितर की ईदगाह में नवाज अदा करवाई l ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के बाद में ईदगाह के बाहर उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, समाजसेवी दौलत राम सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, किसान नेता धनाराम सैनी, एडवोकेट श्रवण सैनी, डॉक्टर मुकेश बागड़ी, युवा नेता इंद्राज सैनी ,एडवोकेट मोतीलाल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया सहित कई लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी l इस दौरान अकरम मुगल अध्यक्ष कांग्रेस कांग्रेस सेवादल ( युवा नेता ) मुर्तजा काजी, पार्षद अजीज कच्छावा, एहसान काजी, फारूक काजी, बशीर तेली, रफीक तेली, मुबारीक, यूनुस, आसिफ, बंटी ,संजय ,शोएब, इमरान, लतीफ,साजिद, अमित अली कच्छावा, मेराजुद्दीन बारूदगर, शाहरुख, नदीम , सहित कई लोग मौजूद रहे l