एसएमएस स्कूल उदयपुरवाटी के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मेडल जीते
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
झुंझुनू में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उदयपुरवाटी एसएमएस स्कूल के विद्यार्थियों ने कई मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है l एसएमएस स्कूल के सचिव बंशीधर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि
मेडल विजेता विद्यार्थी:-
- गोल्ड मेडल: रिधम शर्मा पुत्र मुकेश भातरा - 82+ किग्रा वर्ग
- सिल्वर मेडल:
- रोहित सैन पुत्र धर्मपाल कनवा - 35 किग्रा
- दीपक सैनी पुत्र मनोहर लाल सैनी - 82+ किग्रा
- ब्रॉन्ज मेडल:
- युवराज कुमावत - 50 किग्रा
- मोहित सैनी - 45 किग्रा
- राजवीर - 65 किग्रा
- अरमान - 70 किग्रा
- विश्वास कनवा - 30 किग्रा
- कृष्णा - 60 किग्रा
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रभु दयाल सैनी और अध्यक्ष रामावतार सैनी ने सभी मेडल विजेता विद्यार्थियों और कोच रवि व आजाद का माल्यार्पण कर सम्मान किया। संस्था सचिव बंशीधर चौधरी ने इस उपलब्धि की जानकारी दी है। यह उपलब्धि एसएमएस स्कूल उदयपुरवाटी के विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है।

