लक्ष्मणगढ़ मे मुस्लिम समुदाय द्वारा की गणगौर माता की सवारी पर पुष्प वर्षा

Mar 22, 2026 - 14:09
 0
लक्ष्मणगढ़ मे मुस्लिम समुदाय द्वारा की गणगौर माता की सवारी पर पुष्प वर्षा

लक्ष्मणगढ (अलवर/ कमलेश जैन) नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में गणगौर माता की झांकी श्री सार्वजनिक पुस्तकालय एवं आदर्श कला मंडल द्वारा नगर पालिका के सौजन्य से एक बड़े जनसमूह के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर होकर  बड़े जोश और उमंग के साथ निकाली गई। देर सायं झांकीयो के मालाखेड़ा रोड नए बस स्टैंड पर पहुंचने पर समाज सेवी आसम खेलदार ने बताया कि मेंव मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोगों द्वारा विभिन्न झांकियो एवं उपस्थित जनसमूह  पर पुष्प वर्षा की गई। सभी बुजुर्ग और  समस्त  युवा कमेटी सदस्यों का लक्ष्मणगढ़ के मुस्लिम बड़े बुजुर्गों द्वारा साफा पहनाकर तथा माला पहनाकर मान सम्मान किया गया। झांकी के साथ चल रहे सभी जन समूह को जलपान कराया गया ।तथा ठंडा वितरित किया गया।सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतिक मुस्लिम समाज की तरफ से मास्टर नबी खान जुम्मा खान फौजू खान कमरू खान इसराइल खान सुन्ने खान बने सिंह खान एडवोकेट फिरोज खान सफी खान फतेह खान अली शेर खान तैयब खान शौकत खान आशु खान इदरीश खान इकबाल खान (राजस्थान रोडवेज ) इकराम खान जमालु खान अमन खेलदार समसू खान मास्टर अशरफ खान रईस खान नूरु खान राहुल खान और सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने मेव समुदाय द्वारा किए गए कस्बे में इस सौहार्दपूर्ण कार्य की प्रशंसा की है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है