शाश्वत तीर्थ अयोध्या में युवा परिषद् स्वर्ण जयंती, 5 अप्रेल को होगा अवार्ड समर्पण समारोह एवं राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

Mar 22, 2026 - 16:19
 0
शाश्वत तीर्थ अयोध्या में युवा परिषद् स्वर्ण जयंती, 5 अप्रेल को होगा अवार्ड समर्पण समारोह एवं राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

मंगल सानिध्य होगा सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी

अयोध्या  (उत्तरप्रदेश/ कमलेश जैन)  अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का 50 वें स्वर्ण जयंती स्थापना वर्ष 1 जनवरी 2026- 2027 के अंतर्गत वैशाख कृष्णा तृतीया 5 अप्रैल 2026 रविवार को शाश्वत तीर्थ बड़ी मूर्ति अयोध्या में मध्यान्ह 1:00 बजे से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह एवं अवार्ड समर्पण कार्यक्रम  रम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के सानिध्य, प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका रत्न श्री चंदनामती माताजी, पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामीजी के मार्गदर्शन में युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां.जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप, औ हस्तिनापुर की अध्यक्षता में  आयोजित होगा।अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि उपरोक्त समारोह में 47 वर्षीय सबसे प्राचीन  कामां, राजस्थान , शाखा का विशिष्ट  सम्मान, पूज्य स्वामी जी  के प्रति समर्पित युग पुरुष सम्मान , वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सेवाशिरोमणि सम्मान,कर्मठ व्यक्तित्व पुरस्कार, युवा रत्न पुरस्कार,सज्जातित्व विवाह से सम्पन्न नव दम्पतियों को स्वर्ण श्री उपाधि से अलंकरण आदि सम्मान समर्पण होंगे।
अवार्ड समारोह में आउटस्टैंडिंग शाखा अवार्ड 51 000 , एक्सीलेंट शाखा अवार्ड का ₹31000 , बेस्ट शाखा अवार्ड, अवार्ड 21000 रुपए के होंगे। उक्त अवार्ड का चयन निर्णायक मंडल  युवा परिषद् के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष  बिजेंद्र जैन दिल्ली, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन जयपुर हैं।
परिषद के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर के अनुसार उक्त समारोह में दिगंबर जैन अयोध्या कमेटी  का विशेष सहयोग रहेगा उन्होंने बताया कि युवा परिषद् के स्वर्ण जयंती,अवार्ड समर्पण समारोह व राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली ,राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि प्रान्तो  से सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित होंगे । इस अवसर पर सांय 7 बजे युवा परिषद का प्रगति रिपोर्ट सत्र भी पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में संपन्न होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है