निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन, 7 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

Mar 24, 2026 - 19:28
 0
निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन, 7 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की पालना में भरतपुर जिले की नगर निगम भरतपुर, नगरपालिका नदबई एवं नगरपालिका उच्चैन की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के अनुसार नगर निगम भरतपुर में 200 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जबकि नगरपालिका नदबई में 35 एवं नगरपालिका उच्चैन में 25 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। जिसमें नगर निगम भरतपुर में कुल 2 लाख 17 हजार मतदाता, नगरपालिका नदबई में 24 हजार 135 मतदाता तथा नगरपालिका उच्चैन में 11 हजार 297 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का पठन बुधवार 25 मार्च को संबंधित वार्डों एवं मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इसके अतिरिक्त आमजन की सुविधा के लिए विशेष अभियान तिथियां 29 मार्च (रविवार) एवं 5 अप्रैल (रविवार) निर्धारित की गई हैं, जिनमें अधिकाधिक संख्या में नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................