गोविंदगढ़ की कशिश खंडेलवाल ने 10वीं बोर्ड में हासिल किए 99.17 प्रतिशत: छवि के भी 98.83 प्रतिशत मार्क्स, दिव्यांशी ने लिए 97% नंबर

Mar 24, 2026 - 19:39
Mar 24, 2026 - 19:51
 0
गोविंदगढ़ की कशिश खंडेलवाल ने 10वीं बोर्ड में हासिल किए 99.17 प्रतिशत: छवि के भी 98.83 प्रतिशत मार्क्स,  दिव्यांशी ने लिए 97% नंबर

गोविंदगढ़ (अलवर) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार (24 मार्च) को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। यह पहली बार है जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी हुआ है। साथ ही, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में परिणाम घोषित किया गया।

इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं। कुल 10,68,109 विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए। गोविंदगढ़ ब्लॉक में 10वीं के लिए 2,536 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,497 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

  • कशिश खंडेलवाल ने हासिल किए 99.17 प्रतिशत

गोविंदगढ़ ब्लॉक के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। सिद्धार्थ ज्ञान मंदिर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की कशिश खंडेलवाल (पुत्री संजय कुमार गुप्ता) ने 99.17% अंक प्राप्त किए। भारतीय आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय की छवि शर्मा (पुत्री संदीप स्वामी) ने 98.83% अंक हासिल किए। जेपीएस किड्स किंगडम स्कूल के तनुज शर्मा (पुत्र मनोज शर्मा) ने 97.67% और श्रुति शर्मा (पुत्री नरेंद्र शर्मा) ने 97.17% अंक प्राप्त किए।

  • दो साल पहले पिता का निधन हुआ, बेटी के 97% नंबर

सिद्धार्थ ज्ञान मंदिर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की दिव्यांशी साहू (पुत्री बृजेश कुमार साहू) ने 97% अंक हासिल किए। उनके पिता का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी मां ममता ने सिलाई मशीन पर काम करते हुए घर संभाला और बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी। दिव्यांशी की एक बड़ी बहन ने 12वीं की परीक्षा दी है और छोटा भाई 7वीं कक्षा में पढ़ता है।

भारतीय आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में जतिन पटेल (पुत्र हुकुमचंद) ने 96.17% अंक, अंशुल (पुत्र देशराज मीणा) ने 96% अंक और अक्षिता सोनी (पुत्री विजय सोनी) ने 95.50% अंक हासिल किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................