शिविर आयोजित कर दी कानूनी जानकारी

Nov 24, 2025 - 12:31
 0
शिविर आयोजित कर दी कानूनी जानकारी

राजगढ़ (अलवर ) अनिल गुप्ता 
 तालुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ की सचिव भाग्यश्री मीणा ने आदिवासियों को उनके अधिकारों के बारे मे दी विधिक जानकारी
         तालुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ की सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया की  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार  ग्राम पंचायत अलेई मे चल रहे नरेगा कार्य स्थल पर  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजिन किया गया। 

शिविर मे तालुका विधिक सेवा समिति सचिव भाग्यश्री मीणा व पैरा लीगल वॉलियेन्टर  शिवकांत व सुबेन्द्र कुमार  सैनी ने आदिवासियों को उनके  कानूनी अधिकारों के बारे मे बताया। नालसा की योजना जनजातिय लोगों के अधिकारों पर विशेष जानकारी, नालसा स्कीम के तहत कमजोर आदिवासियों और विमुक्त घूमन्तु जनजातियों के लिए न्याय तक पहुँच को मजबूत करना व उनके सरक्षण व सुरक्षा का ध्यान रखना आदि जानकारी दी गयी। 
 साथ ही एस सी एस टी एक्ट के प्रावधानों के बारे मे बताया और निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों,  जनजातियों, बच्चों, अनुसूचित जातियों, मानव तस्करी से पीड़ित लोगों और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों सहित योग्य व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। शिविर मे आम जन को नालसा की समस्त योजनाओ के बारे मे बताया गया साथ ही इनके महत्व से अवगत कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................