आदिनाथ से महावीर जन्म कल्याणक पर घर घर मंगलाचार
जयपुर (कमलेश जैन) श्री दिगम्बर जैन महिला महा समिति, जयपुर कैंपिटल संभाग के तत्वाधान में घर घर मंगलाचार कार्यक्रम के अंतर्गत महासमिति की अध्यक्षा मंजू जैन सेवा वाली की अध्यक्षता में
23 मार्च सोमवार दोपहर 3 बजे अनिता बड़जात्या के आवास महारानी फार्म जयपुर में विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ।
अनिता बडजात्या ने अवगत कराया कि महासमिति के आह्वान पर मंगलाचार किया गया जिसमें भजन, नृत्य, तथा भगवान.के बाल्य रूप मे पालना झुलाया।
इस अवसर पर बीना टोंग्या, सुनीता बडजात्या, रेखा झाँझरी, सरोज काला , विमला जैन , रेखा सोगानी, उषा सेठी, गौरी भोंसा, सुनीला झाँझरी, पुष्पा सोगानी, सरोज बाकलीवाल, सीमा पाटोदी, रचना जैन , प्रियंका बोहरा, राज़ लुहाड़िया, जैनमती जैन, उषा कासलीवाल, रीमा जैन पत्रकार कालोनी, राखी पाटनी इत्यादि उपस्थित थी।
उल्लेनीय हैं की महिला महासमिति का यह "घर घर मंगलाचार " कार्यक्रम भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से भगवान महावीर के जन्म कल्याणक तक चलता हैं। कार्यक्रम उपरांत उपस्थित समाज जनो को अल्पाहार कराया गया।