पति-पत्नी पटवारी परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले,पति की हुई सड़क हादसे में मौत

Aug 17, 2025 - 16:18
 0
पति-पत्नी पटवारी परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले,पति की हुई सड़क हादसे में मौत

जयपुर (एजेंसी), पटवारी भर्ती परीक्षा देने आ रही महिला के सपनों पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह हुआ, जहां हाईवे पर ट्रक से टकराने पर बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मिठ्ठु गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार दंपती फागनों की ढाणी, शाहपुरा से बाइक पर सवार होकर जयपुर आ रहे थे। पत्नी को पटवारी भर्ती परीक्षा देनी थी, जिसकी पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित हो रही थी। महिला का परीक्षा केंद्र विद्याधर नगर स्थित नया खेड़ा में बना हुआ था। परीक्षा केंद्र की ओर आते समय अचानक तेज रफ्तार में ट्रक से उनकी बाइक को टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने रघुनाथ गुर्जर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज जारी है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस की ओर से हादसे की जांच की जा रही है!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है