लोकसभा में सांसद अग्रवाल ने उठाई नाथद्वारा - सांगानेर रेलमार्ग स्वीकृत करने की मांग

Mar 25, 2026 - 17:37
 0
लोकसभा में सांसद अग्रवाल ने उठाई नाथद्वारा - सांगानेर रेलमार्ग स्वीकृत करने की मांग

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) मेवाड़ के मोदी नाम से विख्यात  दामोदर अग्रवाल ने आज लोकसभा सत्र के दौरान नियम 377 के तहत मेवाड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित नाथद्वारा से सांगानेर वाया कांकरोली , गंगापुर , गुरलां , कारोई , बनेड़ा , शाहपुरा , केकड़ी मार्ग स्वीकृत करने की मांग पुरजोर तरीके से प्रस्तुत की गई। 
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाडा सांसद अग्रवाल ने आज सदन में सम्पूर्ण मेवाड़ की मांग को नियम 377 के तहत पुरजोर तरीके से रखा । अग्रवाल ने कहा कि उक्त रेलमार्ग की आवश्यकता विगत कई वर्षों से महसूस की जा रही है । उक्त रेलमार्ग स्वीकृत होने से प्रभावित क्षेत्र के निवासीयों  को मेवाड़ क्षेत्र की प्रमुख तीर्थ स्थान नाथद्वारा , कांकरोली , गढ़बोर चारभुजा जी अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा दर्शन लाभ का अवसर मिलने के साथ ही उद्योगों ,व्यवसायियों , विद्यार्थिंयों को भी लाभ होगा । इसके अतिरिक्त मार्ग में स्थित औद्योगिक ईकाईयों को भी माल परिवहन में सुविधा रहेगी । 
विदित रहे कि सांसद अग्रवाल अपने संसदीय कार्यकाल में केन्द्र और राज्य  की डबल इंजिन सरकार से समन्वय स्थापित कर  संपूर्ण मेवाड़ क्षेत्र को लाभांवित करने हेतु कृतसंकल्पित होकर प्रयासरत है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है