मेवाड़ और गुजरात के संगम से गूँजा सेन समाज का स्नेह मिलन समारोह, एकजुटता का लिया संकल्प
कोशीथल (रामनिवास सेन) सेन समाज मेवाड़ ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित 'स्नेह मिलन समारोह' अहमदाबाद में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मेवाड़ (राजस्थान) और गुजरात (अहमदाबाद एवं सूरत) के कोने-कोने से आए समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और ऊर्जावान युवाओं ने शिरकत की।
मंच पर मेवाड़ और गुजरात की साझी विरासत
समारोह की अध्यक्षता मेवाड़ सेन समाज के वरिष्ठ रोशन लाल सेन (नाथड़ियास) और मेवाड़ सेन समाज ग्रुप के अध्यक्ष लादू लाल सेन मण्डावर ने की। कार्यक्रम का सफल और प्रभावशाली मंच संचालन कांतिलाल सेन द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से समाज को बांधे रखा।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में नरेश सेन चांगल (अध्यक्ष, सेन समाज अहमदाबाद) और राजू सेन (ओलपाड सूरत/पिपली अहिरान) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में प्रवासी समाज और स्थानीय समाज के बीच एक मजबूत सेतु बनाने और आपसी सहयोग पर बल दिया शिक्षा और सशक्तिकरण पर रहा जोर
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जितेन्द्र सेन बेमाली ने समाज के विकास का खाका प्रस्तुत करते हुए कहा: आज के समय में समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे इसी क्रम में श्याम लाल सेन (मन्दरिया), पुष्कर सेन (बामणिया कला) और रोहित सेन (बरार) ने भी समाज को कुरीतियों से मुक्त कर नए युग की ओर ले जाने का आह्वान किया।
इन गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह को सफल बनाने में मेवाड़ और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के स्तंभों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:दरीबा क्षेत्र: रमेश सेन ओढव गोपाल सेन कोशीथल, सुरेश सेन, पत्रकार रामनिवास सेनकोशीथल, पंकज सेन कोशीथल, ओमप्रकाश सेन (बामणिया कला)पिपली अहिरानसे दिनेश सेन और रतन सेन,शांतिलाल मण्डावर, जगदीश सेन (नाथड़ियास), जानकी लाल सेन (देवगढ़), गोपाल सेन (आमनेर), और अशोक सेन (मोटा चिलौड़ा) इसके साथ ही सुरेश सेन (देवड़ा का खेड़ा), कन्हैया लाल सिसवी, भेरूलाल सेन (बावलास),रमेश सेन गोरख्या , गणपत सेन छापली ,अशोक सेन रखियाल जगदीश बेमला, डुंडा राम वर्मा, चन्द्रामान नाइ, विनोद वर्मा, लाखन सेन, नरेशमोहन सेन, जीतू सेन (मन्दरिया) और नरेश सेन (बेमाली) सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
भविष्य की रणनीति और स्नेह भोज कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने "सेन समाज मेवाड़ ग्रुप" को और अधिक संगठित और मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन हुआ, जहाँ अनौपचारिक चर्चाओं के बीच समाज के उज्ज्वल भविष्य की योजनाएं तैयार की गईं।