महुवा विधायक राजेंद्र मीना ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट क्षेत्र के विकास को लेकर की चर्चा
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीना ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सपरिवार शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिन्ह गुलदस्ता भेंट कर की।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीना ने अपने विधानसभा क्षेत्र महुवा के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की जनभावनाओं से गृहमंत्री अमित शाह को अवगत कराते हुए महुवा को जिला बनाने के मापदंड को पूरा करने संबंधित सबूत को पेश करते हुए महुआ को जिला बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही मंडावर–महुवा रोड स्थित रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस के ठहराव, महुवा–करौली स्टेट हाईवे को फोरलेन में परिवर्तित करने तथा महुवा में नवोदय विद्यालय की स्थापना की मांग भी रखी।
मुलाकात के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने दो वर्षों के विधायक कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए विकास कार्यों की एक पुस्तिका भी गृहमंत्री अमित शाह को भेंट की।
इसके अतिरिक्त विधायक राजेंद्र मीणा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के साथ पूर्वी राजस्थान के समग्र विकास एवं आदिवासी समुदायों से जुड़े सामाजिक, शैक्षिक एवं आधारभूत संरचना संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ। विधायक राजेंद्र मीणा ने इन क्षेत्रों के संतुलित विकास हेतु विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पूर्व, दिनांक 13 मार्च 2026 को विधायक राजेंद्र मीना के चाचा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कैविनेट मंत्री राजस्थान सरकार ने भी नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर प्रदेश एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीणा की बातों को बड़ी गहनता से सुनकर सभी मांगों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई का विधायक राजेंद्र मीणा को आश्वासन दिया।
विधायक राजेंद्र मीणा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने तथा जनहित के मुद्दों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम महुवा क्षेत्रवासीयो द्वारा मानी जा रही है।